Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बालेन साह मेयर पद से इस्तीफा दें और मेरे अभियान में शामील होंः दुर्गा प्रसाईं

 
दुर्गा प्रसाई, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ७ मार्च । मेडिकल व्यवसायी दुर्गा प्रसाईँ ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह (बालेन) को मेयर पद से इस्तीफा देकर अपने अभियान में शामिल होने के लिए आग्रह किया है । आज शुक्रवार को अपने निवास पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए प्रसाईँ ने कहा कि अब कांग्रेस और एमाले को भूलकर नए अभियान में शामिल होने का समय आ गया है ।
राजतन्त्र और हिन्दू राष्ट्र संबंधी एजेंडा लेकर सक्रिय प्रसाई ने दावा किया कि यह समय पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह और दुर्गा प्रसाईँ का है । प्रसाईँ ने कहा– “बालेन भाई, मैं आपसे आग्रह करता हूँ कि इस्तीफा दें और हमारे अभियान में शामिल हों ।’
प्रसाईँ ने नेपाली नागरिक से अपील की कि वे पूर्व राजा का स्वागत करने के लिए आगे आएं । उन्होंने यह भी कहा कि यह अभियान स्वाभाविक रूप से जनता द्वारा समर्थित है । प्रसाईँ के इस बयान पर बालेन शाह या उनकी पार्टी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed