Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वराजा को प्रचंड की सलाहः सत्ता में आने की इच्छा है तो पार्टी बनाकर चुनाव लड़ें

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

रौतहट, ८ मार्च । नेकपा माओवादी केंद्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह को पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की सलाह दी है । हालांकि, उन्होंने यह दावा किया कि अब राजतंत्र की पुनःस्थापना असंभव है ।
आज शनिवार सुबह रौतहट के गरुड़ा में उद्योगपतियों और व्यापारियों के साथ बातचीत के दौरान, जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो प्रचंड ने कहा– ‘इतिहास का पहिया कभी पीछे नहीं घुमता । यदि उन्हें सत्ता में आने की इच्छा है, तो पार्टी बनाकर चुनाव जीतने के बाद आ सकते हैं । संविधान ने इसकी अनुमति दी है ।’
इसके अलावा, प्रचंड ने गरुड़ा स्थित श्रीराम शुगर मिल के संचालन के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि यह मिल केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि रोजगार और आर्थिक विकास से भी जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे पुनः संचालन में लाने के लिए उनकी पार्टी हरसंभव सहयोग करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com