Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा के जिला अध्यक्ष माओवादी में प्रवेश, प्रचंड ने किया स्वागत

 

रौतहट, ७ मार्च । लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के केंद्रीय सदस्य एवं रौतहट जिला अध्यक्ष लीलाप्रसाद साह तेली नेकपा माओवादी केन्द्र में प्रवेश किए है । उनके साथ अन्य ६५ लोसपा के कार्यकर्ता भी माओवादी केंद्र में शामिल हो गए हैं । ‘माओवादी तराई–मधेस जागरण अभियान’ के तहत रौतहट पहुंचे माओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने साह तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी में स्वागत किया है ।
रौतहट के माधवनारायण नगरपालिका–६, माधोपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तेली ने माओवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । वे पिछले स्थानीय चुनाव में लोसपा से मेयर पद के उम्मीदवार थे, लेकिन ३,३३२ मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे । माओवादी में शामिल होते हुए तेली ने कांग्रेस और एमाले पर पहचान विरोधी होने का आरोप लगाया ।
नेता साह ने कहा कि मधेसवादी दल अवसरवाद में फंसकर टूट और विभाजन की राजनीति में लगे हुए हैं । ऐसे में, मधेस के अधिकारों की रक्षा केवल माओवादी पार्टी से संभव दिखी, इसलिए हमने इसमें शामिल होने का निर्णय लिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *