Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा नेपाल बढ़ा रही है केन्द्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की संख्या

 

काठमांडू, फागुन २६ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल केन्द्रीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की संख्या बढ़ाने जा रही है । पार्टी के केन्द्रीय समिति की बैठक ने पार्टी के विधान २०८० के ‘धारा १३९ का प्रयोग कर पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बढ़ाने के लिए विधान की धारा २९ के उपधारा ३ को संशोधन करने का प्रचार प्रसार तथा प्रकाशन विभाग प्रमुख पूर्ण बस्नेत ने जानकारी दी है ।
पार्टी जातीय, सामुदायिक तथा लैङ्गिक समावेशीता के आधार पर पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या बढ़ाने जा रही है । बस्नेत ने जानकारी दी कि संशोधित विधान अनुसार जसपा नेपाल और २ लोगों को उपाध्यक्ष और १ महासचिव तथा ११ केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को रखने जा रही है ।
उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन संशोधित धारा २९ के उपधारा ३ अनुसार संघीय परिषद् अध्यक्ष, केन्द्रीय समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, सहअध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपमहासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष और केन्द्रीय समिति से निर्वाचित, २१ सदस्यों को लेकर किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *