पाँचवां राष्ट्रीय श्रम तथा रोजगार सम्मेलन आज से शुरु
काठमांडू, फागुन २६ – श्रम, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा मन्त्रालय के आयोजन में पाँचवां राष्ट्रीय श्रम तथा रोजगार सम्मेलन आज से शुरु हो गया है । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने आज होटल याक एण्ड यति में इस सम्मेलन का उद्घाटन किया है । श्रम मन्त्रालय ने ‘उत्पादन और उत्पादकत्व विस्तार, आन्तरिक रोजगार के दीर्घकालिन आधार’ के नारा सहित शुरु हुआ यह सम्मेलन फागुन २६ और २७ गते दो दिन तक चलने वाला है ।
इस सम्मेलन से प्राप्त सुझावों को आगामी आन्तरिक रोजगार प्रवद्र्धन कर दस वर्षीय रणनीतिक योजना में समावेश किए जाने की मन्त्रालय के सहसचिव डण्डुराज घिमिरे ने जानकारी दी है ।
मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सम्मेलन में रोजगार और उत्पादनशीलता अभिवृद्धि के साथ ही संबन्धित तीनों तह के सरकार, निजी क्षेत्र, ट्रेड युनियन, श्रम तथा रोजगार विषयों के साथ ही सम्बन्धित व्यवसायी और अनुसन्धानकर्ता, विज्ञ, विकास साझेदार, गैरसरकारी क्षेत्र तथा युवाओं को लगा कर लगभग ५०० लोगों की सहभागिता है । साथ ही स्थानीय तह के जनप्रतिनिधि, रोजगार सेवा केन्द्र के कर्मचारी तथा अन्य व्यवसाय से जुड़े लोग भी वर्चुअल माध्यम से अपनी सहभागिता जता रहे हैं । मंत्रालय को विश्वास है कि नेपाल के श्रम तथा रोजगार क्षेत्र में आए संकुचन के सन्दर्भ में आयोजित इस सम्मेलन से रोजगार सिर्जना करने में योगदान पहुँचेगा ।
मन्त्रालय ने २०५४ साल में पहली बार श्रम तथा रोजगार सम्मेलन का आयोजन किया था । आज से शुरु हो रहे पाँचवें सम्मेलन में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, श्रम मन्त्री शरतसिंह भण्डारी, प्रधानमंत्री के सलाहकार विष्णु रिमाल और डा. युवराज खतिवडा आदि की सहभागिता है ।


