राप्रपा चैत १ गते से बृहत् आन्दोलन में
काठमांडू, फागुन २६ – राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) चैत १ गते से बृहत् आन्दोलन शुरु करने जा रही है । पार्टी महामंत्री डा.धवल शमशेर राणा ने चैत १ गते से बृहत राष्ट्रवादी आन्दोलन करने की जानकारी दी है । रविवार को पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र शाह के स्वागत में उपस्थित होने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए राणा ने कहा कि अब राष्ट्रवादी जनआन्दोलन शुरु होगा ।
उन्होंने कहा कि –अब राष्ट्र, धर्म, संस्कृति की रक्षा तथा स्वाभिमानी नेपाल निर्माण के लिए चैत महीने के १ गते से बृहत् राष्ट्रवादी जन–आन्दोलन शुरुआत करने जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि –सनातन धर्म और राजसंस्था के पक्ष में ऐक्यबद्धता देने वाले सभी राष्ट्रप्रेमी नेपालियों को सक्रिय सहभागिता के लिए आह्वान करता हूँ ।


