देउवा ने राजतंत्र को लेकर कहा – यह केवल हल्ला है
काठमांडू, फागुन २६ – नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्वप्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि सरकार सञ्चालन में दलों के बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं है । आज धनगढ़ी विमानस्थल में पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत करते हुए देउवा ने स्पष्ट कहा कि अभी की गठबन्धन २०८४ तक कायम रहेगी ।
एक और प्रश्न के जबाव में देउवा ने कहा कि राजतन्त्र के पक्ष में अभी मात्र हल्ला किया जा रहा है । मैंने इस तरह का कोई माहौल नहीं देखा है । ये केवल हल्ला है और हल्ला करने से कुछ नहीं होने वाला है । सभापति देउवा के साथ ही कुछ अन्य नेता भी पार्टी के सुदूरपश्चिम प्रदेशस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए आज धनगढ़ी पहुँचे हैं ।



