Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार

 

काठमांडू, आषाढ़ १८ – कञ्चनपुर के पत्रकार खेम भंडारी को गिरफ्तार कर लिया गया है । जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर ने आज (गुरुवार) भंडारी को अदालत के फैसले को लागू करने के लिए गिरफ्तार किया है । जिला प्रहरी कार्यालय कञ्चनपुर के प्रवक्ता तथा प्रहरी नायब उपरीक्षक (डीएसपी) टेकबहादुर रावत के अनुसार भंडारी विरुद्ध गाली गलौज संबंधी मुद्दा अदालत तक पहुँचा था । उक्त मुद्दें में अदालत ने एक महीना ७ दिन कैद की सजा और जुर्माने का फैसला किया था ।
डीएसपी रावत ने अदालत के फैसले को लागू करने के लिए भंडारी को गिफ्तार करने की जानकारी दी है । प्रहरी के अनुसार गिरफ्तार भंडारी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरा कर अदालत के फैसले को लागू किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *