समाजवादी मोर्चा की बैठक ने लिया निर्णय –नागरिक समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ करेंगे अन्तरक्रिया
काठमांडू, चैत १ – समाजवादी मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि नागरिक समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ अन्तरक्रिया की जाए । आज हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कल होटल हिमालय में अन्तरक्रिया करेंगे .उसके बाद पत्रकार सम्मेलन का आयोजन करने की तैयारी की जानकारी समाजवादी मोर्चा ने दी है । मोर्चा के नेता खड्गबहादुर विश्वकर्मा के अनुसार बैठक में पिछले राजनीतिक अवस्था के बारे में भी विमर्श हुआ ।
उन्होंने कहा कि “हम इस निष्कर्ष में पहुँचे है कि विषय जटिल बनता जा रहा है ।” “बुद्धिजीवी और नागरिक समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ अन्तरक्रिया करने का निर्णय किया है । इसके बाद ही पत्रकार सम्मेलन कर १५ गते के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देंगे ।” उन्होंने यह भी जानकारी दी कि राष्ट्रीयता और स्वाधिनता की रक्षा के लिए १५ गत कोे काठमांडू में हजारौ नागरिकों को उतारने की तैयारी की जा रही है ।


