दरबार हत्याकाण्ड की छानबीन आवश्यक – प्रचण्ड

काठमांडू, चैत २ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि दरबार हत्याकाण्ड की छानबीन करना आवश्यक है । समाजवादी मोर्चा द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बात करते हुए प्रचण्ड ने यह मांग की है । उन्होंने कहा कि कल जो मैंने बात कही है ये बहुत पहले से ही कहता आ रहा हूँ । दरबार हत्याकाण्ड बाद जब हम भूमिगत थे तब भी यही मांग करते थे । जब मैं पहली बार प्रधानमंत्री बना तब भी मैंने यही बात कही थी । मैंने शुरु से ही कहा था कि छानबीन आयोग बनाना जरुरी है । आज जब एकबार फिर पुनरुत्थान की कोशिश हो रही है तो मैं उसी बात को दोहरा रहा हूँ कि क्योंकि मैं मानता हूँ कि इसकी आवश्यकता है ।
काठमांडू, चैत २ –

