पेट्रोल की कीमत में कमी
काठमांडू, चैत २ – नेपाल आयल निगम ने ईधन के मूल्य में कमी की है । पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर पाँच तथा डीजेल और किरासन तेल में प्रति लीटर चार रुपये की कमी आई है ।
निगम ने बताया कि शनिवार की मध्यरात से यह कीमत लागू होगी । अब काठमांडू उपत्यका में पेट्रोल प्रति लीटर १६३ रुपये और डिजेल तथा किरासन १५१ रुपये में बिक्री होगी ।
निगम के प्रवक्ता के अनुसार निगम के निदेशक मंडल के निर्णय के अनुसार १५ मार्च को इंडियन ऑयल आयोग से प्राप्त पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी की गई है और ईंधन की कीमत शनिवार मध्यरात से लागू की जाएगी ।


