Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में अज्ञात द्वारा भारत का मोस्ट वांटेड और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी हाफिज सईद मारा गया

 

मुरली मनोहर तिवारी (सीपू) । भारत का मोस्ट वांटेड और लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

हाफिज सईद, फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल और जफर इकबाल पाकिस्तान में मारा गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार शाम को हुए एक हमले में उसकी मौत हो गई।

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया है। जब अबू कताल पर हमला हुआ तो उस समय आतंकी हाफिज सईद भी उसके साथ था। बताया जा रहा है कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई है। उसके भतीजे की भी मौत की खबर आ रही है। हमला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ है। पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई।

यह भी पढें   एनपीएल – चितवन राइनोज के लिए खेलेंगे अशोक धामी

शुरुआती जानकारी में बताया गया कि हमले में हाफिज सईद का भतीजा और उसका प्रमुख सहयोगी नदीम मारा गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि हमले में हाफिज सईद भी घायल हुआ था और उसे बचाया नहीं जा सका। झेलम में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है और मुख्य अस्पताल की तरफ आने-जाने वालों को रोका जा रहा है।

पाकिस्तान की पार्टी, पीटीआई के एक नेता समद याकूब ने लिखा, हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के अनुसार, हाफिज सईद ठीक है लेकिन उसकी आवाज और उसके लहजे से ऐसा नहीं लगता है कि वह ठीक है। उन्होंने एक टिप्पणी में बताया कि हाफिज के भतीजे नदीम की मौत पक्के तौर पर हो गई है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन और एडीबी के अध्यक्ष मासातो कान्डा बीच मुलाकात

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बताते हैं कि मारा गया जमात-उद-दावा का नेता जफर इकबाल हो सकता है। अन्य रिपोर्टों में फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल के मारे जाने की खबर है। उसे हाफिज सईद का भतीजा और करीबी सहयोगी बताया गया है।

पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने बताया है कि हाफिज के भतीजे नदीम उर्फ अबू कताल की हत्या की पुष्टि हुई है। कताल भारत के जम्मू कश्मीर में रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमलों समेत कई आतंकी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *