सांसद प्रकाश ज्वाला ने सांसदों की सेवा सुविधा घटाने का रखा प्रस्ताव
काठमांडू, चैत ३ – नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के सांसद प्रकाश ज्वाला ने सांसदों की सेवा सुविधा घटाने का प्रस्ताव रखा है । रविवार को प्रतिनिधिसभा की बैठक में आकस्मिक समय में उन्होंने पूर्व विशिष्ट की सेवा बढ़ाने के लिए कानून लाने के विषय में आपत्ति जताते हुए यह प्रस्ताव रखा है । उन्होंने कहा कि“ये संकट का समय है । राज्य से सुविधा लेने वालों की सुविधा घटाने का समय है । हमें तैयार होना होगा ।” उन्होंने कहा कि “सांसदों की सुविधा घटाने की बात हो तो में तैयार हूँ । हम कुछ सांसद तैयार है, बाकी तैयार हों ।”
उन्होंने सरकार को पूर्व विशिष्ट सेवा सुविधाओं को जोड़ने के लिए विधेयक सदन में नहीं लाने की चेतावनी भी दी ।
उन्होंने कहा कि –राज्य पूर्व विशिष्ट पदाधिकारियों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कानून ला रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि – मैं इसके प्रति घोर आपत्ति व्यक्त करना चाहता हूँ । सरकार तत्काल ही इससे पीछे हटे । इस विधेयक को संसद् में लाने की धृष्टता नहीं करें ।


