Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए – प्रकाशशरण महत

 

काठमांडू, चैत ३ – नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ प्रकाशशरण महत ने कहा है सरकार को युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए । साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि पार्टी किसी की भी सेवा सुविधा बढ़ाने के पक्ष में नहीं है । शनिवार पोखरा में हुए एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही है ।
पार्टी केन्द्रीय सदस्य महत ने आग्रह किया है कि पूर्वपदाधिकारियों की सेवा सुविधा बढ़ाए जाने की बात को लेकर जो सरकार और कांग्रेस की आलोचना हो रही है इन बातों के पीछे नहीं लगे । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक रूपान्तरण के एजेन्डेÞ को सशक्त बनाना चाहिए । सरकार को युवाओं के लिए अवसर प्रदान करने की दिशा में काम करना चाहिए ।
इस अवसर में विभाग के प्रमुख मीन विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश के सभी तहों पर बहुमत का नेतृत्व कर रही है । इस अवस्था में भी निराशा की बात करना अच्छा नहीं है । उन्होंने आग्रह किया कि सभी पार्टी के नेतृत्व में जो काम हो रहे हैं उसके प्रचार में जुटें और पार्टी के भीतर जो एक दूसरे के प्रति आलोचना करने की प्रवृति है उसे हटाएं ।
कांग्रेस केन्द्रीय सदस्य एवं गण्डकी प्रदेश के मुख्यमन्त्री सुरेन्द्रराज पाण्डे ने कहा कि पार्टी में आन्तरिक अनुशासन समाप्त हो रही है । इसलिए अनुशासन कायम करने के लिए आचारसंहिता लागू करने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम में कांग्रेस के इतिहास और पार्टी नेतृत्व में हुए तथ्यगत विवरण के संबंध में डॉ जगत नेपाल और हरिबहादुर थापा ने कार्यपत्र प्रस्तुत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *