Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में ब्राउन सुगर के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार

 

हिमालिनी सवाददाता/ रुपन्देही, महेश गुप्ता। रुपन्देही जिल्ला भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वडा नम्बर 1 स्तिथ प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म डण्डा रुपन्देहीद्धारा प्रचालित डग एवं प्रहरी टीम चेक जाँच करने के क्रम मे एक युवक के पास से ब्राउन सुगर 81.48 ग्राम बरामद कर युवक को किया गिरफ्तार ।

सशस्त्र प्रहरी बल,नेपाल नं.27 गण हे.क्वा. रुपन्देही सशस्त्र प्रहरी नायव उपरीक्षक मोहन न्यौपाने ने बताया है की बेलहिया सीमा की तरफ से भैरहवा दिशा की तरफ पैदल आने के क्रम मे सशस्त्र प्रहरी टीम द्धारा युवक को रोक चेक जाँच के क्रम मे एक झोले मे ब्राउन सुगर 81.48 ग्राम बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान भारत बाराबंकी निवासी ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह वर्ष 47 बताया है ।अग्रिम कार्यवाही के लिए जिल्ला प्रहरी कार्यालय रुपन्देही सौपा दिया गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com