Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गणतन्त्र पक्षधरों को मिलना चाहिए – प्रचण्ड

 

काठमांडू, चैत ४ – पूर्वप्रधानमंत्री तथा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने प्रस्ताव रखा है कि गणतन्त्र पक्षधरों को मिलना चाहिए । प्रधानमंत्री तथा नेकपा(एमाले)के अध्यक्ष केपी ओली और पूर्वप्रधानमंत्री तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा के साथ अनौपचारिक संवाद में प्रचण्ड ने मिलकर आगे बढ़ें का प्रस्ताव रखा है ।
प्रचण्ड के स्वकीय सचिव गोविन्द आचार्य ने गणतंत्र विरुद्ध राजावादी शक्ति द्वारा षड्यन्त्र किया जा रहा है इसलिए इसे असफल बनाने के लिए ओली और देउवा के साथ विभिन्न ढंग से संवाद की जाने की जानकारी दी है । लेकिन तीनों नेता बीच प्रत्यक्ष भेंटघाट नहीं हुई है यह भी स्पष्ट किया ।
आचार्य ने बताया कि – गणतंत्र के समर्थकों को एकजुट होना चाहिए क्योंकि प्रतिगामीयों के मजबूत होने से व्यवस्था को ही खतरा है । सरकार में जाने या अन्य विषय में किसी तरह की कोई बात नहंि हुई है । माओवादी सरकार में जाने की बात निराधार है । आचार्य ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ओली के विज्ञ सलाहकार अग्नि खरेल प्रचण्ड निवास खुमलटार में मिलने गए थे ।

यह भी पढें   आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन, माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चंना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com