Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्पष्टीकरण पार्टी का आंतरिक मामला है, हमने जबाव भेज दिया है – कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रनारायण यादव

 

काठमांडू, चैत ६ – जनमत पार्टी ने पार्टी उपाध्यक्ष ई.दीपक साह और कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रनारायण यादव से स्पष्टीकरण मांगी गई थी । उसी स्पष्टीकरण को लेकर आन्तरिक विमर्श शुरु हो गई है । स्पष्टीकरण के बाद दोनों पक्षों के बीच सामाजिक सञ्जाल ‘वार’ भी स्थगित हो गई है । अब सभी का कहना है कि धीरे धीरे सब सामान्य हो रहा है । पार्टी के उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने बताया कि दोनों द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पार्टी को प्राप्त हो चुका है । इसपर पार्टी में विमर्श किया जा रहा है ।
चौधरी ने कहा कि –स्पष्टीकरण पार्टी की आन्तरिक बात है, इसे सार्वजनिक करना या इस कंटेंट को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए । इसके बारे में पार्टी में बातचीत चल रही है ।
कोषाध्यक्ष सुरेन्द्रनारायण यादव ने भी बताया कि उन्होंने पार्टी को स्पष्टीकरण दे दिया है । उन्होंने भी यही बात कही कि – स्पष्टीकरण गोप्य होना चाहिए इसे कहना या सबको बताना नहीं चाहिए । ये बहुत गोप्य बातें होती है । पार्टी ने मांग की थी हमने जबाव भेज दिया है ।
उपाध्यक्ष दीपक साह को पार्टी के अध्यक्ष डा.सीके राउत ने खुद ही बुलाकर उनसे बातचीत की है । जिसकी तस्वीर भी सार्वजनिक हुई । पार्टी स्रोत ने बताया कि – ‘उपाध्यक्ष साह के विषय में पार्टी मिल चुकी है । शीर्ष तह में बातचीत हो गई है ।
पार्टी अध्यक्ष राउत ने उपाध्यक्ष साह के बारे में जो फेसबुक पर लिखा था उसे भी हटा लिया गया है ।

यह भी पढें   अली खामेनी की अन्त्येष्टि सभा में नहीं दिखे मोज्तबा 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *