आज से एसईई की परीक्षा शुरु
काठमांडू, चैत ७ माध्यमिक शिक्षा परीक्षा (एसईई) आज से शुरु हो रही है । देश भर में दो हजार ८० केन्द्र में सुबह ८ बजे से यह परीक्षा संचालन की जा रही है ।
परीक्षा नियंत्रण कार्यालय के अनुसार इस वर्ष दो लाख ५७ हजार ७३० छात्रा, दो लाख ५६ हजार ३११ छात्र और यौनिक तथा लैंगिक अल्पसंख्यक समुदाय के ३० बच्चें परीक्षा दे रहे हैं ।
पाँच लाख १४ हजार ७१ परीक्षार्थी में से १६ हजार ९४७ प्राविधिक से हैं । उनके लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, निरीक्षक, सहायक, सहयोगी कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी सभी को मिलाकर ७७ हजार ८१७ जनशक्ति को काम में लगाए जाने की राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जानकारी दी है ।
इस बार के एसईई में सुधार केन्द्र और कारागार को मिलाकर तीन विद्यालय बाहर के केन्द्र रखे गए हैं । बोर्ड परीक्षा नियंत्रक नन्दलाल पौडेल के अनुसार काठमांडू और दैलेख के दो कारागार से विद्यार्थी एसईई दे रहे हैं । इसी तरह भक्तपुर के सुधार गृह से भी परीक्षा देने की व्यवस्था मिलाई गई है ।
इस वर्ष की एसइई में कीर्तिपुस्थित सफलता एचआईभी शिक्षा सदन के विद्यार्थी भी सहभागी होंगे । यहाँ से चार एचआइभी सङ्क्रमित विद्यार्थी एसइई की परीक्षा देंगे ।
एसइई की परीक्षा चैत ७ से शुरु हो रही है । यह परीक्षा १९ गते सम्पन्न होगी । परीक्षा सुबह ८ बजे से लेकर सुबह ११ बजे तक सञ्चालन की जाएगी । परीक्षा तालिका अनुसार पहले दिन चैत ७ गते अनिवार्य अंग्रेजी विषय, उसी दिन संस्कृत वेदविद्याश्रम से अनिवार्य संस्कृत और मदरसा से अनिवार्य अरबी भाषा की परीक्षा भी होगी । चैत ८ गते अनिवार्य नेपाली विषय, गैरनेपाली विद्यार्थी के लिए अंग्रेजी (इलेक्टिभ इङलिस) की परीक्षा होगी । चैत १० गते अनिवार्य गणित और चैत १२ गते अनिवार्य विज्ञान तथा प्रविधि एवं संस्कृत की ओर से शुक्लयजुर्वेद‚ सामवेद, अथर्ववेद, नीतिशास्त्र आदि विषयों की परीक्षा होगी । १३ गते अनिवार्य सामाजिक, १४ गते ऐच्छिक प्रथम, १५ गते ऐच्छिक द्धितीय की परीक्षा सञ्चालन की जाएगी ।
लेटर ग्रेडिङ प्रणाली में ही इस वर्ष भी परीक्षा के नतीजे सार्वजनिक करने की तैयारी है । चैत १९ तक संचालन परीक्षा के नतीजों में उत्तीर्ण दर ७० प्रतिशत पहुँचाने का लक्ष्य है । २०८० साल के एसइई में ४८ प्रतिशत विद्यार्थी ही पास हुए थे ।
एसईई की परीक्षा मर्यादित, भयरहित और शान्तिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के लिए तीनों तह के सरकार और सारोकार वाले सभी से आवश्यक सहयोग करने की बोर्ड ने आग्रह की है ।

