Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विपिन जोशी को लेकर प्रधानमंत्री ओली ने की टर्की के राष्ट्रपति से फोन संवाद

 

काठमांडू, चैत ७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गणतन्त्र टर्की के राष्ट्रपति रजेप तैयप एर्दोगान से टेलिफोन वार्ता की है ।
प्रधानमंत्री ओली ने आज(गुरुवार) टेलिफोन संवाद कर टर्की के राष्ट्रपति को हमास द्वारा बन्धक बनाए गए नेपाली विद्यार्थी विपिन जोशी के सुरक्षित रिहाई के लिए और पहल कर देने का आग्रह किया है ।
प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार से प्रधानमंत्री ओली ने फोन संवाद कर यह आग्रह किया है ।
जबाव में राष्ट्रपति ने कहा कि इस विषय को उन्होंने बहुत ही गंभीर रुप से लिया है । इस् पर वो पहल करेंगे तथा इस बारे में विपिन के परिवार और नेपाली समाज को जानकारी देने का आग्रह किया ।
प्रधानमंत्री ओली ने इजरायल पर आक्रमण के क्रम में सन् २०२३ अक्टूबर ७ में हमास द्वारा बन्धक बनाइ गए जोशी की रिहाई के लिए पहल कर देने के लिए फागुन २७ गते इजिप्ट के राष्ट्रपति से टेलिफोन में बातचीत की थी ।
आगामी अप्रैल में टर्की में होने जा रहे कूटनीति सम्बन्धी सम्मेलन में सहभागी होने के लिए प्रधानमंत्री ओली को निमंत्रण दिया जा चुका है । इस बारे में भी राष्ट्रपति रजेप ने प्रधानमंत्री ओली को स्मरण कराया ।

यह भी पढें   मिथिला में लुप्त होती सिकी घास की कलात्मक वस्तुएँ : कैलाश दास

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com