Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत महिला मैत्री समाज का द्वितीय वार्षिकोत्सव

 

piyu विनय कुमार, ८ , मार्च , काठमान्डौ । नेपाल भारत महिला मैत्री समाज द्वारा १०५वाँ अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुभकामना आदान–प्रदान और छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान कार्यक्रम की आयोजना की गई । काठमान्डौ, होटल एवरेस्ट में प्रमुख अतिथि महामहिम उपराष्ट्रपति जी की गरिमामयी उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । अपने दो वर्षों की अवधि में महिला समाज ने काफी सराहनीय कार्य किए हैं और आगे भी कई सामाजिक कार्य करने की तैयारी है ।

यह भी पढें   मर्स्याङ्दी नदी की बाढ़ से मनाङ का तालगाँव फिर डूबा, पूरा गाँव संपर्कविहीन

नेपाल भारत महिला समाज की अध्यक्ष चंदा चौधरी ने समाज द्वारा हुए पूर्व कार्यों की जानकारी दी और आनेवाले समय में समाज कई समाज कल्याण के काम करने को तत्पर है इसकी भी जानकारी दी । कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ माननीय पीयूष श्रीवास्तव , श्री हृदयेश त्रिपाठी आदि कई गणमान्य व्यक्तित्व की उपस्थिति थी । सबने अपने अपने मंतव्य व्यक्त किए और यह उम्मीद जताया कि आने वाले समय में w-1महिलाओं की स्थिति मजबूत और सम्मानजनक हो । समाज के द्वारा अतिथियों का सम्मान मिथिला चित्र देकर किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com