Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान में महिलाओं कों अंश और वंश मिलेगा : उर्जामन्त्री राधा ज्ञवाली

 

DSC04035विनय कुमार, ८,मार्च , काठमान्डौ । संविधान में महिलाओं को अंश और वंश का नाम दिया जाएगा उर्जामन्त्री राधा ज्ञवाली ने कहा है । अन्तराष्ट्रीय नारी दिवस के अवसर पर आज रविवार को नेपाल–भारत मैत्री संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मन्त्री ज्ञवाली ने कहा, बनने वाले संविधान में अंश और वंश का नाम दिया जाएगा, माँ के  नाम पर  समान अधिकार के लिए सभी महिलाओं को सचेत और सावधान होने के लिए अपील भी किया । उत्पीड़ित महिलाओं के अधिकार जब तक सुरक्षित नहीं होंगे तब तक  संघर्ष जारी रहने का विश्वास प्रकट किया । पुरुष जो काम कर सकता है वह काम महिला भी कर सकती है पर जो काम महिला कर सकती है वह पुरुष नहीं–ज्ञवाली ने आगे कहा, यह प्रकृति का नियम है । प्रधानमन्त्री, राष्ट्रपति बनकर महिलाओं की समस्या समाधान नहीं हो सकती बल्कि निचले स्तर से जागरुक होना जरुरी है–उन्होंने कहा । आठ मार्च का सन्देश महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को समझने की जरुरत है मन्त्री ज्ञवाली का ये विचार था । इसी तरह भारतीय राजदुत पोलिटिक्स के प्रथम सचिव गोपाल कृष्णन ने कहा, अशिक्षा ही गरीबी और पिछडेपन का प्रमुख कारण है । अगर कोई परिवार शिक्षित हो तो समाज  भी सभ्य माना जाता है । ‘बेटी पढाओ बेटी बचाओ जैसे कार्यक्रम की आवश्यकता पर उन्होंने जोड़ दिया । इसी तरह नेपाल–भारत मैत्री संघ काठमाडौ शाखा के DSC04038अध्यक्ष टिका ढकाल ने महिला हिंसा विरुद्ध सिर्फ महिला ही नहीं पुरुष को भी अवाज उठाना जरुरी है कहा । कानून मजबूत होता गया है लेकिन सोच नहीं बदली हैं ढकाल ने बताया । इसी तरह संघ के केन्द्रीय सदस्य सुषमा कुमारी पन्त ने पुरुष के साथ हाथ में हाथ मिलाकर और स्वयं सचेत और सक्षम हो कर आगे बढने पर जोड़ दिया । संविधान में महिलाओं के हक अधिकार सुरक्षित करने के लिए मन्त्री ज्ञवाली से आग्रह भी किया । कार्यक्रम में महिला सभासद कुन्ती शाही लगायत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति थी । कार्यक्रम ओम प्रकाश सरावगी के सभापतित्व में सम्पन्न हुआ ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed