Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महोत्तरी हत्याकांड –पति की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

 

काठमांडू, चैत ११ – महोत्तरी में एक पुरूष की वीभत्स हत्या की घटना सामने आई है । इस घटना के आरोप में उसकी पत्नी को ही गिरफ्तार किया गया है ।
धनुषा क्षिरेश्वरनाथ नगरपालिका–८ दिगम्बरपुर के शिवशंकर महतो की हत्या करने के आरोप में उनकी ही पत्नी सिर्जना महतो को गिरफ्तार किया है ।
सिर्जना की गिरफ्तार के बाद अनुसन्धान को आगे बढ़ाने की जानकारी जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के डिएसपी सन्तुलाल ने दी है ।
गत शुक्रवार की शाम की यह घटना है । शाम साढेÞ ५ बजे के आसपास गौशाला नगरपालिका–८ के सागरनाथ वन विकास परियोजना के जंगल के रेलवे ट्रैक से एक सौ मिटर की दूरी पर शव मिला था ।
मृतक के सर पर खुकुरी से प्रहार किया गया था । शव को जलाया भी गया था । शव जला हुआ मिला था । जलाने का एक ही मकसद था कि चेहरे को पहचाना नहीं  जा  सके ।
पुलिस का कहना है कि मृतक शिवशंकर अपनी पत्नी सिर्जना के साथ ससुराल जा रहा था । इसी बीच यह घटना हुई है । डीएसपी जयसवार के अनुसार घटना में और लोग शामिल हो सकते हैं । उनकी तलाश की जा रही है ।
उन्होंने कहा कि ‘हम अनुसन्धान के क्रम में हैं । अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है । उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है । घटना विवाहेत्तर सम्बन्ध के कारण से भी हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *