Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत नाउपा एकीकरण – कार्यदल की पहली बैठक… विधान को लेकर हुई चर्चा

 

काठमांडू, चैत ११ – जनमत पार्टी तथा नागरिक उन्मुक्ति पार्टी बीच एकीकरण को लेकर चर्चा चल रही है । पार्टी एकीकरण को लेकर एक कार्यदल का भी गठन किया गया है । उसी कार्यदल कीे पहली बैठक रविवार के शाम को हुई ।
इस बैठक में दोनों पार्टी की ओर से प्रस्तावित विषय में सामान्य चर्चा होने की जनमत के प्रवक्ता एवं कार्यदल सदस्य डा.शरदसिंह यादव ने जानकारी दी ।
पार्टी अध्यक्ष, संरक्षक, सह अध्यक्ष, चुनाव चिह्न, छाप आदि विषयों में लगभग सहमति होने की यादव ने जानकारी दी । जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सीके राउत एकीकरण के बाद भी नई पार्टी बनने जा रही नागरिक जनमत पार्टी के अध्यक्ष ही रहेंगे । इस विषय को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है ।
जनमत प्रवक्ता यादव ने कहा कि संरक्षक में नाउपा के संरक्षक रेशम चौधरी रहेंगे । सहअध्यक्ष में अध्यक्ष रञ्जिता श्रेष्ठ रहेगी । इसके साथ ही प्रस्तावित नाम नागरिक जनमत पार्टी और चुनाव चिह्न नाउपा का ढ़किया को ही रखे जाने की चर्चा हुई । बहुत से विषयों पर बात लगभग मिल चुकी है । विधानमण्डल नाउपा गठन कर चुकी है । हमारे प्रस्तावित विधान में बहुत से पन्ने हैं । उनका थोड़ा कम है ।
यादव के अनुसार चर्चा इस तरह से की जा रही है कि सभी बातें एक सप्ताह के भीतर समाप्त हो जाए ।
दोनों दल के एकीकरण के लिए जनमत पार्टी की ओर से अब्दुल खान, डा. शरद सिंह यादव और बाल गोविन्द चौधरी को लेकर कार्यदल बनाया गया है । नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से गंगाराम चौधरी, सुनिता चौधरी और रामलाल डगौरा थारु हैं कार्यदल में ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed