राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक अपांग संघ के अध्यक्ष में माधवप्रसाद चम्लागाईं निर्वाचित
काठमांडू, चैत ११ – नेपाली कांग्रेस के भ्रातृसंस्था राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक अपांग संघ के अध्यक्ष में माधवप्रसाद चम्लागाईं निर्वाचित हुए हैं । कुल वोट ४७० डाले गए थै जिसमें से ३५१ मत प्राप्त कर चम्लागाई विजयी हुए हैं ।
संघ के प्रथम महाधिवेशन अन्तर्गत शनिवार (चैत ९) को मतदान हुआ था । मतगणना के अन्तिम परिणामा अनुसार अध्यक्ष पद के लिए एक और प्रत्याशी विकास थापा ने ८८ और कल्पना खड्का ने १३ मत प्राप्त किया ।
उपाध्यक्ष और एक महामन्त्री पद में भी चम्लागाईं समूह के उदयबहादुर लिम्बू और अनिता घिमिरे निर्वाचित हुए । लिम्बू को ३३२ और घिमिरे को ३३९ मत मिला है ।
और दो महामंत्री चम्लागाई से अलग ंपैनल से निर्वाचित हुए हैं । महामंत्री में निर्वाचित गणेशबहादुर खत्री ने ३४९ और किरण पासवान ने ३५५ मत प्राप्त किया है । ये जानकारी निर्वाचन समिति ने दी है ।
अध्यक्ष में निर्वाचित चम्लागाईं कांग्रेस महामंत्री गगनकुमार थापा के निकट हैं । सभापति शेरबहादुर देउवा निकट के समर्थन से चम्लागाईं निर्वाचित हुए हैं ।


