आज का मौसम …देश के अधिकांश भाग में मौसम साफ रहने का अनुमान
काठमांडू, चैत १२ – देश में अभी पश्चिमी तथा स्थानीय हवाओं का आंशिक प्रभाव है । जल तथा मौसम विज्ञान महाशाखा ने बताया है कि आज पहाड़ी भाग में आंशिक बादल छाए हैं तथा बाकी भाग के मौसम साफ हैंं ।
महाशाखा के अनुसार आज दिन में देश के पहाड़ी भाग में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी भाग में मौसम साफ ही रहेगा । कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है । साथ ही उच्च पहाडी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थानों में हल्का बर्फबारी होने की भी संभावना है ।
इसी तरह आज रात कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भाग में आंशिक बादल छाएं रहेंगे । बाकी भाग में मौसम साफ रहेगा ।
आगामी २४ घण्टा में कोशी और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश साथ ही उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भाग के एक–दो स्थान में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है । इसकी जानकारी देते हुए महाशाखा ने कहा है कि दैनिक जनजीवन, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क तथा हवाईउड्डयन में आंशिक प्रभाव पड़ सकता है । महाशाखा ने सतर्कता अपनाने का अनुरोध किया है ।


