Mon. Jul 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुलमान को हटाने के निर्णय पर कोइराला ने कहा…विनाशकाल विपरीत बुद्धि

 

काठमांडू, चैत १२ – नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी प्रमुख कुलमान घिसिङ को पदमुक्त करने का सरकार द्वारा लिए गए  निर्णय का चौतर्फी विरोध हो रहा है । सत्तारुढ़ दलोंने भी खुलकर सरकार के इस काम प्रति अपनी असन्तुष्टि जताई है ।
नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. शेखर कोइराला ने भी इस विषय में अपनी जुबान खोली है और कहा है कि सरकार ने जो यह कदम लिया है ये सरकार के कुशासन की निरन्तरता की एक और कडी है ।
उन्होंने लिखा है – कुलमान घिसिङ को हटाने के सरकारी निर्णय की पुष्टि न कभी सरकार कर सकती है न ही पार्टी । नेपाली कांग्रेस इसका दोष नहीं लेगी । इसका स्वामित्व नहीं ले सकती है कांग्रेस । इस तरह से कितने दिन चलना और चलाना ? विनाशकाल विपरीत बुद्धि ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *