दरभंगा से ट्रेन किराए के बराबर हुआ दिल्ली का हवाई किराया
दरभंगा28 मार्च
दरभंगा-दिल्ली रूट पर नयी कंपनी अकासा एयरलाइंस की अप्रैल से विमान सेवा शुरू होने का असर अब हवाई किराये पर दिखने लगा है. अधिक किराये को लेकर चर्चा में रहनेवाले दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर अब महज 2500 रुपये में उपलब्ध है. अकासा की साइट पर दरभंगा-दिल्ली के लिए बुकिंग चालू है. इसके अनुसार 24 व 25 मार्च को बुकिंग करने पर 12 मई के बाद का यात्री किराया 2500 से 2700 रुपये के बीच बताया जा रहा है. वर्तमान समय में बुकिंग करने पर यात्री किफायती दर पर टिकट का लाभ उठा सकते हैं.


