आन्दोलन रुका नहीं है, जारी हैः रवीन्द्र मिश्र
काठमांडू, २८ मार्च । राजतंत्र की पुनस्र्थापना के लिए गठित संयुक्त जनआंदोलन समिति के निर्देशन समिति के सदस्य एवं राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र मिश्र ने कहा है कि आंदोलन रुका नहीं है, जारी है । जब राजावादी प्रदर्शनकारी विभिन्न स्थानों पर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे थे, उसी समय मिश्र ने यह बयान दिया ।
तीनकुने स्थित ट्रैफिक स्टैंड से उन्होंने कहा– “आंदोलन नहीं रुका है। जनधन की किसी भी क्षति की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी। मैं सभी से विनम्र अनुरोध करता हूं कि किसी भी परिस्थिति में आम जनता या निजी संपत्ति पर हमला न करें ।”

