Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन क्षेत्रों में लगे हैं कफ्र्यू

 

काठमांडू, चैत १५ – काठमांडू के तीनकुने आसपास के क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया गया है । व्यवस्था विरोधी शक्ति राजावादी के प्रदर्शन उग्र बनने के साथ ही जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने कफ्र्यु का आदेश जारी कर दिया ।
कफ्र्यु शुक्रवार अपराह्न ४ः२५ बजे से लेकर रात के १० बजे तक लागू किए जाने की जानकारी प्रमुख जिला अधिकारी ऋषिराम अधिकारी ने दी ।
इस अवधि में तय किए गए स्थानों में किसी भी पनि प्रकार की भीड़, जुलूस, प्रदर्शन, सभा, बैठक, घेराव आदि नहीं कर सकने की सूचना में उल्लेख किया गया है । इसी तरह किसी तरह का कोई आना जाना भी नहीं किए जाने का सूचना में उल्लेख है ।
कफ्र्यु गौशाला से एयरपोर्ट, गैरीधारा, तीनकुने होते हुए कोटेश्वर, कोटेश्वर से लेकर जडिबुटी पुल, कोटेश्वर से बालकुमारी पुल तक , बानेश्वर से लेकर शंखमुल पुल तक और गौशाला चोक से लेकर पुरानो बानेश्वर होते हुए नया बानेश्वर चोक तक लगाए जाने की प्रशासन ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *