समाजवादी मोर्चा नेपाल करने जा रही है समीक्षा बैठक
काठमांडू, चैत १६ – समाजवादी मोर्चा, नेपाल की बैठक अब से कुछ ही देर बाद शुरु होने जा रही है । बैठक नेकपा एस के कार्यालय आलोकनगर में होगी ।
बैठक में शुक्रवार मोर्चा द्वारा काठमांडू में किए गए जनसभा की समीक्षा की जाएगी साथ ही आगामी रणनीति बनाने को लेकर भी चर्चा की जाएगी ।
बैठक में शुक्रबार राजावादी के प्रदर्शन और उसके असर को लेकर भी चर्चा की जाएगी । राजावादी ने नेकपा एस के कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी ।


