Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

औरही गाँवपालिका अध्यक्ष यादव और पूर्ववडाध्यक्ष दिलीप यादव जमानत पर रिहा

 

काठमांडू, चैत १६ – महायज्ञ के लिए दलित के घर को तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए सिरहा के औरही गाँवपालिका अध्यक्ष शिवजी यादव और पूर्ववडाध्यक्ष दिलीप यादव को जमानत पर रिहा किया गया है ।
शुक्रवार सिरहा जिला अदालत के न्यायाधीश विदुर काफ्ले के इजलास के आदेश में व्यक्ति पर एक लाख रुपये की जमानत पर वे रिहा हुए हैं । जातीय विभेद तथा छुवाछुत सम्बन्धी कसुर में चैत ८ गते गिरफ्तार उनदोनों के विरुद्ध के मुद्दा में शुक्रवार अदालत में बहस हुई थी । अदालत  ने दोनों को वैशाख १९ गते को पुनः हाजिर होने का आदेश दिया है ।
फागुन १० गते औरही– ५ के दीपक मल्लिक (डोम) का घर महायज्ञ के लिए डोजर लगाकर तोड़वाया गया था । संचार माध्यम में समाचार सार्वजनिक होने के बाद पालिका अध्यक्ष शिवजी यादव और पूर्ववडाध्यक्ष को पुलिस ने ८ गते चैत में गिरफ्तार किया था ।
घटना के मुख्य योजनाकार महायज्ञ के मूल पुजारी बजरंगी बाबा अभी भी फरार हैं ।

यह भी पढें   हिन्दी केन्द्रीय विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *