Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री ओली ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

 

काठमांडू, चैत १७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने संसद् में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी दलों के नेताओं को लेकर बैठक आह्वान की है । रविवार (चैत १७) शाम के ६ बजे प्रधानमंत्री के सरकारी निवास बालुवाटार में यह बैठक बुलाई गई है ।
लेकिन आज की बैठक में राजावादी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) को नहीं बुलाया गया है । शुक्रवार (चैत १५) काठमांडू के तीनकुने में राजावादी हिंसात्मक प्रदर्शन में उतरे थे । कुछ नेताओं का कहना है कि आंदोलन में हुए हिंसा से देश में आतंक सिर्जना करने का प्रयत्न किया गया है ।
इसी विषय को लेकर गणतन्त्र पक्षधर की साझा धारणा और संसद् बैठक सुचारु करने का संदेश देने के प्रयास स्वरूप प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है । ये जानकारी नेकपा (एमाले) संसदीय दल के प्रमुख सचेतक महेश बर्तौला ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com