Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली द्वारा बुलाई गई बैठक में प्रचण्ड और नेपाल नहीं हैं शामिल

 

काठमांडू, चैत १७ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने गणतन्त्र पक्षधर दलों की बैठक बुलाई । इस बैठक में नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड और नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल अनुपस्थित हैं ।
सर्वदलीय बैठक सिंहदरबार में शुरु हुई है । माओवादी से वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायणकाजी श्रेष्ठ और उपाध्यक्ष पम्फा भुसाल उपस्थित हैं ।
उक्त बैठक में नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा, नेता कृष्ण सिटौला, एमाले के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल सहभागी हैं ।
जनमत पार्टी के अध्यक्ष सिके राउत, राष्ट्रीय जनमोर्चा के अध्यक्ष चित्रहादुर केसी, लोकतान्त्रिक समाजवादी के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव, जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अशोक राइ, नेपाल समाजवादी पार्टी (नयाँ शक्ति)के अध्यक्ष डा.बाबुराम भट्टराई आदि की सहभागिता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com