Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेली संगठित हो जाए तो जनकपुरधाम का मेयर तेली ही बनेगा-ललित साह

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । अगर जनकपुरधाम उप महानगरपालिका का तेली संगठित हो जाए तो आगामी मेयर तेली जाति का होना निश्चित है। उपरोक्त बातें नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ने शनिवार को जनकपुरधाम उप महानगरपालिका बार्ड 17के तेतरिया गांव में सुरेश कुमार साह के आवास पर आयोजित वार्ड स्तरीय सम्मेलन तथा कार्यालय उद्घाटन समारोह में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होंने कहा। उन्होंने कहा कि हमारी आबादी जनकपुरधाम उप महानगरपालिका में सबसे अधिक है लेकिन कोई भी राष्ट्रीय पार्टी हमें न सांसद, विधायक, मेयर् का टिकट नहीं दे रहा है। इसलिए कि हम संगठित नहीं है।हम दुसरे के पिछलग्गू में रहते हैं। अगर हम आपसी भेदभाव हटाकर जीतने वाले उम्मीदवार को एक मुस्ट बोट दें। प्रजातंत्र में सभी को लड़ने का अधिकार हैं लेकिन घर सुमारी के बाद जो उम्मीदवार भारी पड़े।उसे जिताए।
इस अवसर पर नेपाल तेली कल्याण समाज जनकपुरधाम नगर अध्यक्ष राम बाबू साह ने कहा कि नगरपालिका के प्रत्येक बार्ड में गरीब परिवार के बच्चे को शिक्षित करने के अभियान चलाया जाएगा। दहेज प्रथा रोकने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर राम उदगार साह ने नये बार्ड अध्यक्ष सुरेश कुमार साह को बार्ड अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी। मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने फीता काट कर नये भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के बार्ड अध्यक्ष दीपेन्द्र साह, परमेश्वर साह, पूर्व बार्ड अध्यक्ष जानकी राम साह, शहीद गंगा लाल ह्दय रोग संस्थान जनकपुरधाम के निदेशक डॉ.राजेश कुमार साह, नेपाल तेली कल्याण समाज के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम बाबू साह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद साह, बिगुल साह,शिव कुमार साह , सुश्री काजल साह,जनमत पार्टी के नेता संजय कुमार साह,अंबू प्रसाद साह सहित कई लोगों ने विचार व्यक्त किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed