मुझे मारने की योजना बनाई गई थी – दुर्गा प्रसाईं
काठमांडू, चैत १७ – राजावादी समूह के कमांडर दुर्गा प्रसाईं ने रुपष्टीकरण दी है कि उन्हें पता चला कि –उन्हें मारने की योजना बनाई गई थी । इसे समझने के बाद पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर वो वहाँ से भाग निकले ।
शुक्रवार तीनकुने में हुए प्रदर्शन के क्रम में प्रसाईं पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर भाग निकले । इसी क्रम में उन्होंने न जाने कितनी बार अश्लील शब्दों का भी प्रयोग किया था । पुलिस उनकी तलाश में है । अपने बारे में उन्होंने कहा कि ‘मैं सुरक्षित हूँ, भागा नहीं हूँ’, मैं सुरक्षित जगह में हूँ । मैंने भागने के लिए जन्म नहीं लिया है । उन्होंने बताया है कि –वो काठमांडू में एक मन्दिर में रह रहे हैं । अब से कुछ ह िदेर पहले फरार प्रसाईं ने सामाजिक संजाल पर एक वीडिओ सन्देश पोस्ट करते हुए पुलिस से माफी मांगी है । उन्होंने कहा है कि ‘मैंने अपनी सुरक्षा को देखते हुए सुरक्षाकर्मी की घेराबंदी को तोड़ा है । मेरी आपसे कोई दुश्मनी नहीं है । आपको जो चोट लगी है मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूँ । न्छु,’ प्रसाईंले भनेका छन् ।
उनका दावा किया कि उनके कान के पास से गोली गुजरी, और आंसू गैस गिरने के कारण उन्होंने यह कदम उठाया । उनका कहना है कि वे किसी से शत्रुता नहीं रखते और पुलिस तथा आम जनता की चिंता करने वाले व्यक्ति हैं ।


