सिफारिश समिति ने अपना काम शुरु कर दिया
काठमांडू, चैत १८ – सङ्क्रमणकालीन न्याय से संबंधित आयोग के पदाधिकारी चयन के लिए गठित सिफारिश समिति ने अपना काम शुरु कर दिया है । रविवार को समिति की पूर्ण बैठक से ही काम शुरु करने की जानकारी सिफारिश समिति के सदस्य एवं प्रवक्ता डा लीली थापा ने दी है । मन्त्रिपरिषद् की इसी चैत ११ के बैठक से सिफारिस समिति का गठन किया गया था । लापता हुए व्यक्तियों की छानबीन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग ऐन, २०७१ के दफा ३ के उपदफा ३ अनुसार सिफारिश समिति का गठन हुआ है ।
सिफारिश समिति की पहली बैठक से समिति ने अपने कार्य प्रारम्भ कर दिया और तय किए गए दो महीने के भीतर आवश्यक काम पूरा करने की जानकारी भी दी है ।
सिफारिश समिति ने लापता व्यक्तियों के लिए छानबीन आयोग और सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग के अध्यक्ष और सदस्य नियुक्ति के लिए सिफारिश करने की जिम्मेदारी प्राप्त की है । सर्वोच्च अदालत के पूर्वप्रधानन्यायाधीश ओमप्रकाश मिश्र के नेतृत्व में सिफारिश समिति गठन की गई थी ।
समिति में पूर्वमहान्यायाधिवक्ता खम्मबहादुर खाती, अर्जुन कार्की और स्टेला तामाङ सदस्य हैं । इसी तरह राष्ट्रीय मानवअधिकार आयोग से डा लीली थापा को सदस्य के रुप में जिम्मेदारी दी गई है ।

