Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मृतक के परिवार को १०–१० लाख रुपये देने का सरकार ने लिया निर्णय

 

काठमांडू, चैत २० – सरकार ने तीनकुने घटना में जान गंवाने वालों के परिवारजनों को १०–१० लाख रुपये देने का निर्णय किया है । गृहमंत्री स्तरीय निर्णय से मृतक सुरेश रजक और सविन महर्जन के परिवार को १०–१० लाख रुपये देने का फैसला किया गया है । ये जानकारी गृहमंत्री रमेश लेखक के सचिवालय ने दी है ।
राजावादी समूह द्वारा चैत १५ गते काठमांडू के तीनकुने में आयोजित किए गए प्रदर्शन के क्रम में दो लोगों की जान चली गई थी । पत्रकार रजक की आग में जलकर और कीर्तिपुर के महर्जन की गोली लगकर जान चली गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *