Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तीनकुने घटना को लेकर गृहमंत्री लेखक देंगे जबाव शुक्रवार को

 

काठमांडू, चैत २० – संसदीय समिति ने गत चैत १५ गते काठमांडू के तीनकुने में हुए प्रदर्शन को लेकर जवाब देने के लिए गृहमंत्री रमेश लेखक को बुलाया है ।
प्रतिनिधिसभा अन्तर्गत राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति ने राजावादी समूह द्वारा किए गए प्रदर्शन में हुए लुटपाट, तोड़फोड़ तथा आगजनी की घटना को लेकर जवाब देने के लिए गृहमंत्री लेखक को समिति में बुलाया गया है ।
बुधबार सिंहदरबार में हुए बैठक में सांसदों ने मांग की कि राजावादी समूह के प्रदर्शन के क्रम में जो जनधन की क्षति हुई है उसके बारे में गृहमंत्री को जवाब देनी चाहिए थी ।
उक्त विषय में जवाब देने के लिए गृहमंत्री लेखक आगामी शुक्रवार को होने वाली बैठक में उपस्थित होंगे  । इस बात की जानकारी समिति के सभापति रामहरि खतिवडा ने दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com