सूड़ी महासंघ महासंघ नेपाल का तीसरा साधारण सभा संपन्न

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सूड़ी समाज महासंघ नेपाल का तीसरा साधारण सभा जनकपुरधाम के धर्म संस्था सभा कक्ष में परमेश्वर महासेठ की अध्यक्षता में संपन्न हो गयी।इस साधारण सभा के प्रमुख अतिथि विधायक तथा राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के संसदीय दल के नेता कंचना विच्छा थी। प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए उन्होने कही कि आपसी भेदभाव तथा राजनीति से उपर उठकर समाज के विकास के लिए लगना चाहिए। समाज में दहेज प्रथा, अंधविश्वास , अशिक्षा दूर करने के लिए जन चेतना लाना होगा।
अपने अध्यक्षीय भाषण में परमेश्वर महासेठ ने कहा कि नेपाल में सूड़ी जाति का गौरवशाली इतिहास रहा है। मधेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्मशाला,सराय,पेय जल के लिए सरोवर,इनार का जगह जगह निर्माण कराया है।राम सागर रामस्वरूप साह की कीर्ति को नेपाल में हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूड़ी के साथ बैश्य की उप जाति तेली, कलवार,कानू,रौनियार से समन्वय स्थापित करना होगा।सब एक साथ मिलकर राजनीति तथा सामाजिक में ऊंची मंजिल हासिल कर सकते हैं। परमेश्वर महासेठ ने राजकीय प्रज्ञा प्रतिष्ठान में जाति की इतिहास लेखन में सूड़ी सहित अन्य बैश्य जाति के गौरव के लेखन कार्य हो। कार्यक्रम में संविधान सभा सदस्य शैल कुमारी महतो, पूर्व मंत्री विधायक सुरीता साह , विधायक अनिता साह, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, लोसपा नेता पूर्व विधायक परमेश्वर साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ,ई.प्रकाश चंद्र साह, रमाशंकर महासेठ, दिनेश पूर्वे, मनोज कुमार महतो, राम उदगार महासेठ ,राम उदार महासेठ सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर बार्षिक प्रतिवेदन तथा नया बर्ष का कैलेंडर जारी किया गया।
9 

