तीनकुने घटना ः निष्पक्ष छानबीन होनी चाहिए – मेयर साह
काठमांडू, चैत २६ – तीनकुने की घटना को लेकर काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह ने कहा है कि इसकी निष्पक्ष छानबीन होनी चाहिए । तीनकुने घटना में सविन महर्जन की मृत्यु हुई थी । मेयर साह उनके घर जाकर उनके परिवारजन से मिलें हैं । मेयर बालेन साह ने
कहा कि तीनकुने घटना की निष्पक्ष छानबीन होनी चाहिए ।
चैत १५ गते तीनकुने क्षेत्र में प्रदर्शन के क्रम में हुई हिंसा के बीच पुलिस की गोली से कीर्तिपुर नगरपालिका ४ के २९ वर्षीय सविन महर्जन की मृत्यु हुई थी ।
महर्जन के कीर्तिपुर स्थित घर में पहुँचकर परिवार के सदस्यों से मेयर साह ने मुलाकात की और इस घटना की निष्पक्ष छानबीन करने की मांग की है ।
मेयर साह के सचिवालय अनुसार मंगलवार की सुबह मेयर साह महर्जन के घर पुहँचे थे । उन्होंने कहा कि ‘व्यक्ति की मृत्यु होना कोई सामान्य बात नहीं है । ये अपराध है । दोष चाहे किसी भी पक्ष का हो ये जाँच का विषय है । निष्पक्ष न्यायिक छानबीन होनी चाहिए तर्क चाहे जो हो किसी की जान नहीं जानी चाहिए । ये बात मेयर साह के प्रमुख सचिव भूपदेव शाह ने कही है ।


