वीरगंज से कफ्र्यू हटा, निषेधाज्ञा लागू रहेगी
काठमांडू, बैशाख १ – जिला प्रशासन कार्यालय पर्सा ने वीरगंज महानगरपालिका क्षेत्र में जारी किए कफ्र्यू हटा लिया गया है । हनुमान जयन्ती के अवसर में दो समुदाय बीच हुए झड़प के बाद की स्थिति कोसंभालने के लिए पर्सा प्रशासन ने गत शनिवार की शाम से लेकर कल (रविवार) रात १२ तक के लिए कफ्र्यू लगाया था ।
प्रमुख जिला अधिकारी गणेश अर्याल ने सर्वपक्षीय बैठक में हुए निर्णय के आधार में उक्त कफ्र्यू हटा दिया गया है । कफ्र्यू हटाने के बाद भी परिस्थिति पूर्ण रूप में सामान्य नहीं होने के कारण कुछ क्षेत्रों में निषेधाज्ञा का आदेश जारी रखा गया है ।
०८२ वैशख १ गते से लेकर दूसरेआदेश नहीं आने तक के लिए पूर्वमा बाईपास रोड, पश्चिम में सिर्सिया पुल, उत्तर में गण्डक चौक और दक्षिण में शंकराचार्य गेट तक निषेधाज्ञा लगाया गया है ।
इन स्थानों में किसी प्रकार से लोगों के जमा होने, सभा, जुलुस तथा प्रदर्शन नहीं किया जा सकता है । स्थानीय प्रशासन ऐन, २०२८ की दफा ६ (३क) के अनुसार निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए गए है । उक्त आदेश का उल्लघंन करने वालों को हिरासत में लिया जाएगा और उनपर कानून अनुसार कारवाई किए जाने का सूचना में उल्लेख है ।


