Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रीमियर लीग: काठमांडू रॉयल्स और बलानबिहुल सुपर किंग्स की जीत

 

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा, राजविराज सप्तरी,शनिवार (६ गते)

राजविराज में चल रहे मधेश प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के तहत शनिवार को खेले गए पहले मुकाबले में काठमांडू रॉयल्स ने छिन्मस्ता राइडर्स को 5 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में सप्तरी बलान बिहुल सुपर किंग्स ने मिथिला वॉरियर्स को 31 रन से हराया।

पहले मैच में टॉस जीतकर काठमांडू ने छिन्मस्तालाई बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। छिन्मस्ताले निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें शंकर राणा ने 42 रन, दिनेश अधिकारी ने 22, रोहन बिक ने 17 और संतोष कार्की ने 15 रन बनाए।

गेंदबाज़ी में काठमांडू रॉयल्स के अमित श्रेष्ठ ने 3 विकेट, रूपेश सिंह और दीपेश श्रेष्ठ ने 2-2 विकेट तथा नरेश साउद ने 1 विकेट हासिल किया।

यह भी पढें   एसीसी प्रीमियर कप– हांगकांग ने दिया नेपाल को जीत के लिए २६२ रनों का लक्ष्य

जवाबी पारी में काठमांडू रॉयल्स ने 19 ओवर और 4 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए तिर्थराज दास ने सर्वाधिक 37 रन, किरण कुमार ठुगुना ने 35 रन, अशोक पौडेल ने नाबाद 24 रन और अमित श्रेष्ठ ने नाबाद 14 रन बनाए।

छिन्मस्ता की ओर से दिनेश अधिकारी, हेमंत धामी, अभिषेक कार्की, दीवान पुन और नारायण साउद ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अमित श्रेष्ठ घोषित किए गए।

इसी दिन हुए दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर मिथिला वॉरियर्स ने बलान को पहले बल्लेबाज़ी दी। बलान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम के लिए लोकेश बम ने 46 रन, सुजन थपलिया ने 43 रन, राशिद खान ने 19 रन, श्रवण यादव ने 15 रन, विवेक यादव ने 14 रन और विकास दास ने नाबाद 13 रन बनाए।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

गेंदबाज़ी में मिथिला के शेर मल्ल ने 4 विकेट, बसंत खत्री ने 3 विकेट और बशीर अहमद व नंदन यादव ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिथिला वॉरियर्स की टीम 17 ओवर और 3 गेंदों में 146 रन पर ऑलआउट हो गई। हालांकि राष्ट्रीय खिलाड़ी बशीर अहमद ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 72 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। टीम के लिए बसंत खत्री ने 28 रन और सुमित महर्जन ने 13 रन बनाए, बाकी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

यह भी पढें   मधेश अधिकार के लिए प्राण की आहूति देने वाले संजय चौधरी के वलिदान को भूलाया नही जा सकता

बलान की ओर से विवेक यादव ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपेन्द्र सिंह ऐरी और रवि कुमार साह को जल्दी आउट कर जीत की राह आसान बनाई। राशिद खान ने 2 विकेट, श्रवण यादव, फिरदोस अंसारी, विकास दास और भुवन कार्की ने 1-1 विकेट लिए।
इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच लोकेश बम घोषित किए गए।

मधेश प्रीमियर लीग के अध्यक्ष ई. संजीव नारायण यादव ने जानकारी दी कि रविवार को पहला मैच कोशी दुहबी कैपिटल और जनकपुर सनराइज तथा दूसरा मैच काठमांडू रॉयल्स और सप्तरी बलान बिहुल सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com