Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी मधुबनी आ रहें हैं, रैली में पांच लाख लोगों को पहुंचने की उम्मीद,

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24अप्रैल को मधुबनी जिला के बिदेश्वर स्थान पर आ रहे हैं।इसकी तैयारी में भाजपा सहित एन.डी.ए.के अन्य घटक दल तैयारी में जुट गए हैं। पिछले दिनों भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल भी मधुबनी में मधुबनी, झंझारपुर जिला अध्यक्ष तथा अन्य नेताओं से मिलकर तैयारी के लिए बैठक की हैं। कलुआही प्रखंड भाजपा सह वीस सूत्री कार्यक्रम के अध्यक्ष शशि कुमार साह ने कहा है कि मोदी जी की रैली में पांच से अधिक लोग पहुंचेंगे। कलुआही प्रखंड से 20हजार का लक्ष्य रखा गया है।विदेश्वर स्थान ऐसी जगह है जहां मधुबनी, दरभंगा, सुपौल तक के भाजपा के नेता तथा कार्यकर्ता को आना सुलभ होगा।
विहार में नवंबर में चुनाव हैं। ऐसे समय में मिथिलांचल में मोदी का आगवन को लेकर राजनीति गलियारों में काफी चर्चा है। मोदी के आगवन के बाद मिथिलांचल के विकास के लिए मोटी रकम भी घोषणा करने की उम्मीद है।
इधर जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के आगवन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर मधुबनी के डी.एम. अरविंद कुमार वर्मा स्वयं मोनिटरिंग कर रहे हैं।
नेपाल के सीमा पर भी उनके आगवन से एक दिन पूर्व कड़ी चौकसी रहेगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *