राप्रपा महामंत्री धवलशमशेर राणा जमानत पर रिहा
काठमांडू, बैशाख ८ – तीनकुने घटना में गिरफ्तार हुए राप्रपा महामंत्री धवलशमशेर राणा को जमानत पर रिहा किया गया है । उनपर राजद्रोह के साथ ही अन्य मुद्दें भी लगाए गए थे । राणा को रविवार की शाम को पुलिस ने जमानत पर रिहा किया है ।
उन्हें कैंसर है जिसका इलाज चल रहा है लेकिन राणा जिला पुलिस परिसर काठमांडू की हिरासत में थे । गत चैत १५ गते काठमांडू के तीनकुने में राजावादी समूह द्वारा आयोजित प्रदर्शन हिंसात्मक होने के बाद राणा को उसी दिन हिरासत में ले लिया गया था ।

