Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज भारत पहुँचे

 

काठमांडू, बैशाख ८ – अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत पहुंचे हैं । वे पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चों के साथ ४ दिन भारत में रहेंगे ।  वेंस की पत्नी उषा भारतीय मूल की हैं। उषा के माता पिता आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी और कृष्णा जिलें से हैं, जो बाद में अमेरिका चले गए और वहीं बस गए।

वेंस इटली के दौरे के बाद भारत पहुंचे हैं । अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह जेडी वेंस का पहला आधिकारिक भारत दौरा है । उनकी सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ।

यह भी पढें   देश के हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्यतः बादल,कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा होने की संभावना

वेंस का प्लेन सुबह ९ः४५ बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा । यहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें रिसीव किया । वेंस अक्षरधाम मंदिर जाएंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अमेरिकी उपराष्ट्रपति को डिनर देंगे । इसके बाद भारत और अमेरिका के बीच औपचारिक वार्ता होगी । वेंस विदेश मंत्री एस जयशंकर, अजित डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा से भी मुलाकात करेंगे ।
जेडी वेंस आज रात को ही जयपुर रवाना होंगे। वे मंगलवार को जयपुर में रुकेंगे और अगले दिन बुधवार को आगरा जाएंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *