Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलनरत शिक्षकों का प्रदर्शन आज भी जारी

 

काठमांडू, बैशाख ८ – विद्यालय शिक्षा ऐन जारी करने की मांग करते हुए आन्दोलनरत शिक्षक आज भी प्रदर्शन को निरन्तरता दे रहे हैं ।
सोमवार भी काठमांडू के माईतीघरबानेश्वर सड़क खण्ड में शिक्षकों का  प्रदर्शन जारी है ।
वें विद्यालय शिक्षा विधेयक जारी करने की मांग को लेकर विगत १९ दिनों से आन्दोलन कर रहे हैं । सरकार बार बार कह रही है कि आगामी अधिवेशन से वो शिक्षा ऐन जारी करेंगे लेकिन काठमांडू केन्द्रित आन्दोलन कर रहे शिक्षकों ने प्रदर्शन बंद नहीं किया है ।
शिक्षकों का कहना है कि विगत में भी सरकार ने सम्झौता किया लेकिन उसे पूरा नहीं किया । इसलिए इस बार शिक्षा ऐन जारी नहीं करने तक हम विद्यालय वापस नहीं जाएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *