समाज संगठित होगा तभी हम उन्नति कर सकते हैं : मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता

जनकपुरधाम( नेपाल)(ए.सं.) । जव समाज संगठित होगा तभी हम सभी क्षेत्रों में उन्नति कर सकते हैं। इसके लिए एकता की जरूरत है। उपर्युक्त बातें शनिवार को निरंकारी में कानू समाज धनुषा द्वारा आयोजित नव निर्वाचित पदाधिकारी के शपथग्रहण तथा सम्मान कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि भारत तथा नेपाल में कानू, हलवाई,मोदक समाज की आवादी काफी अधिक है लेकिन शैक्षिक,राजनीति तथा आर्थिक दृष्टि से काफी कमजोर है।हमें अपने बच्चों को उचित शिक्षा दें।जरुरत की अन्य चीजों में खर्च न करके बच्चों की शिक्षा में ख़र्च करें। राजनीति में हम पीछे है इसलिए कि हम संगठित नहीं है। कानू, हलवाई एक होने के बाबजूद विखरे हुए हैं। इसलिए एकता की जरूरत है। समाज में दहेज प्रथा भी अभिशाप है इसके लिए समाज में जनचेतना लाना होगा। इसके लिए युवा को आगे आना होगा। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर बधाई दी। उदय चंद्र साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में रमेश कुमार साह, मुक्ति नाथ साह ,वार्ड अध्यक्ष राघवेन्द्र साह,वेचन साह, तेली कल्याण समाज नेपाल धनुषा के अध्यक्ष ललित साह, मारवाड़ी सेवा समिति जनकपुरधाम के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, सहित सभी जिलों से आए कानू समाज के अध्यक्ष ने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों के उल्लेखनीय कार्य करने वाले तथा वयोवृद्ध नागरिक को सम्मानित किया गया। मंत्री जनकपुरधाम में आने के बाद लादो वेला में बाबा गणी गोविंद नाथ मंदिर में पूजा अर्चना किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता थी।


