Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के पूर्वी भाग में अच्छी बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, बैशाख १५ – रविवार से बनी मौसम प्रणाली के कारण सोमवार को देश के पूर्वी भाग में अच्छी बारिश होने की संभावना है ।
जल तथा मौसम विभागल के अनुसार अभी देश में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव देखा जा रहा है । इसके साथ ही नेपाल के मौसमी प्रणाली में बंगाल की खाड़ी आए जलवाष्पयुक्त हवाओं का भी प्रभाव होने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।
महाशाखा के अनुािर सोमवार देशभर में आंशिक तथा साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेस, बागमती, गण्डकी के कुछ स्थानों में, लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में तथा बाकी भू–भाग के एक–दो स्थान में मेघगर्जन÷बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
कोशी, बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की भी संभावना है ।
सोमवार की रात देशभर में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी, मधेस, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक–दो स्थानों में मेघगर्जन÷बिजली के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है । कोशी, बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश के हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है ।
मौसमविदों का कहना है कि नेपाल के पूर्वी भाग में अच्छी बारिश होने की संभावना है ।
उनका कहना है कि आगामी दिनों में देश के अधिकांश भागों बारिश होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed