Fri. Nov 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने दिया संदेश

 

काठमांडू, बैशाख १८ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि श्रमिकों के पसीने और समर्पण से ही समाज जीवित है और देश आगे बढ़ रहा है । अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ओली ने यह भी याद दिलाया कि श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कुछ वर्ष पहले योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की गई थी।
उन्होंने दावा किया कि उस समय कुछ लोग व्यंग्य कर रहे थे, लेकिन उन्होंने उन नकारात्मक आवाजों से ऊपर उठकर इस योजना से दो मिलियन से अधिक श्रमिकों को लाभ मिला है। श्रम तथा श्रमिकों को सम्मान करना चाहिए । इस बात पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ओली ने फेसबुक में स्वयं को श्रमिक के रूप में प्रस्तुत करत लिखा है कि –
‘आज मई १–अन्तरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस ।
देश आगे बढ़ रहा है । श्रमिकों के पसीने और समपर्ण से ही समाज जीवित है । श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए कुछ वर्ष पहले योगदान में आधारित सामाजिक सुरक्षा योजना शुरू की गई थी उस समय बहुत से लोगों के व्यंग्य को सहा, लेकिन उन नकारात्मक आवाजों से ऊपर उठकर इस योजना से दो मिलियन से अधिक श्रमिकों को लाभ मिला है।
अब श्रम मात्र नहीं, श्रमिकों की भविष्य भी सुरक्षित है ।
श्रम को सम्मान करें, श्रमिकों को सम्मान करें ।
जय श्रमिक, जय देश १

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com