Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सहमति को लेकर शिक्षकों ने जताई अपनी असन्तुष्टि

 

काठमांडू, बैशाख १८ – सरकार और शिक्षक महासंघ बीच बुधबार को हुए सहमति में शिक्षकों ने अपनी असन्तुष्टि जताई है । हाथ हाथ में ऐन विषय को लेकर देश भर से स्कूल शिक्षक और कर्मचारी काठमांडू आये थे । लेकिन बिना ऐन समझौता हो जाने के बाद शिक्षकों ने महासंघ का विरोध किया है ।
नेपाल विद्यालय कर्मचारी परिषद् ने एक विज्ञप्ति ही निकालकर इस सहमति का विरोध किया है ।
‘सरकार और नेपाल शिक्षक महासंघ बीच हुए वार्ता और वापस लिए गए आन्दोलन के कार्यक्रम के विषय में नेपाल विद्यालय कर्मचारी परिषद्, राष्ट्रीय समिति पूर्णरूप से असहमत है । विज्ञप्ति में कहा गया है कि हम नेपाल विद्यालय कर्मचारी परिषद् की संस्थागत धारणा बाहेक की सहमति का घोर भत्सर्ना करते हैं ।’

यह भी पढें   देश के कुछ भागों में भारी बारिश की संभावना

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com